डी.ए. वी.पब्लिक स्कूल बेहट रोड, रसूलपुर सहारनपुर के छह बालक व तीन बालिकाओ ने कांशीपुर उत्तराखंड में आयोजित सी.बी. एस. ई. नॉर्थ जॉन -1जुडो प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे ग्यारवी कक्षा के यश गौड़ ने 17-55 kgm भर वर्ग में रजत पदक हासिल किया और सी. बी.एस. ई राष्ट्रीय जुडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। बालिका वर्ग में कक्षा सात की दाक्षी गुप्ता ने अंडर14-15 kgm भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।जुडो के कोच श्री प्रदीप कुमार द्वारा जुडो टीम का नेतृत्व किया गया। सहारनपुर वापसी पर स्कूल के प्रिंसिपल व टीचर्स द्वारा दोनो बच्चो का भव्य स्वागत किया गया ।प्रिंसिपल जगदीश सिंह जी ने दोनों बच्चो को जीत की खुशी में शुभकामनाये दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
*रिपोर्ट---मनोज कुमार (दैनिक प्रभात)
डी. ए. वी.पब्लिक स्कूल बेहट रोड रसूलपुर सहारनपुर के बच्चो ने जुडो में जीते दो पदक